Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नानूर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप, तृणमूल ने किया खारिज

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मतदान के बाद बोलपुर, नानूर और लाभपुर सीटों के ईवीएम बोलपुर कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं। भाजपा का आरोप है कि शनिवार रात एक युवक फर्जी पहचान के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा उम्मीदवार खोकन दास मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

26 Apr 2026

नानूर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप, तृणमूल ने किया खारिज

बीरभूम। नानूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार खोकन दास की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हालांकि, तृणमूल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। यह घटना शनिवार रात बोलपुर के चित्रा मोड़ इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मतदान के बाद बोलपुर, नानूर और लाभपुर सीटों के ईवीएम बोलपुर कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं। भाजपा का आरोप है कि शनिवार रात एक युवक फर्जी पहचान के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा उम्मीदवार खोकन दास मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

खोकन दास का आरोप है कि चित्रा मोड़ के पास नानूर के तृणमूल उम्मीदवार समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में तृणमूल के समर्थक भी मौके पर आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। रविवार को मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नानूर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप, तृण
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मतदान के बाद बोलपुर, नानूर और लाभपुर सीटों के ईवीएम बोलपुर कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं। भाजपा का आरो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News