Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

26 Apr 2026

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने जयपुर के सवाई मानसिंग स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का अहम योगदान दिया।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स बेहतर नेट रन रेट के अभाव में चौथे स्थान पर खिसक गई। दोनों टीमों के अब 10-10 अंक हैं, लेकिन हैदराबाद आगे है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक बेकार, सनराइजर्स है
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News