Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मतदान के दिन बदला मौसम का मिजाज, बंगाल में कई जिलों में बारिश और आंधी

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) हो सकती है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

29 Apr 2026

मतदान के दिन बदला मौसम का मिजाज, बंगाल में कई जिलों में बारिश और आंधी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दिन बुधवार सुबह से ही कोलकाता समेत आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, सभी इलाकों में एकसाथ बारिश नहीं हो रही, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण बंगाल के सात जिलों में मतदाता बारिश के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आए।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) हो सकती है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है। पूरे राज्य में सप्ताहभर आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

गुरुवार को भी दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसके लिए इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। आगामी मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कालबैशाखी (आंधी-तूफान) की स्थिति बनी रह सकती है।

आंधी-बारिश के कारण अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। समुद्र में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को शनिवार तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी आंधी-बारिश की चेतावनी है। सभी आठ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गुरुवार को भी जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में रविवार तक रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार के बाद स्थिति में कुछ सुधार की उम्मीद है और ऑरेंज अलर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

शनिवार से उत्तर बंगाल में आंधी-बारिश की तीव्रता कम होगी, लेकिन मंगलवार तक हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। उत्तर बंगाल के सभी आठ जिलों में मंगलवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदान के दिन बदला मौसम का मिजाज, बंगाल में कई जिलों में बारि
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) हो सकती है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News