Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचीं मिताली बाग, बोलीं– गला काट दें फिर भी ‘जय बांग्ला’

 वोट डालने के बाद मिताली बाग ने कहा कि अगर उनका गला भी काट दिया जाए, तब भी वह “जय बांग्ला” का नारा लगाती रहेंगी।

29 Apr 2026

अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचीं मिताली बाग, बोलीं– गला काट दें फिर भी ‘जय बांग्ला’

हुगली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुगली जिले के आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस सांसद मिताली बाग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचीं। बुधवार दोपहर आरामबाग के वार्ड नंबर 139 के बूथ पर उन्होंने मतदान किया। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर बूथ के अंदर ले जाया गया।

 वोट डालने के बाद मिताली बाग ने कहा कि अगर उनका गला भी काट दिया जाए, तब भी वह “जय बांग्ला” का नारा लगाती रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।  उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रहे हैं और आम लोगों को डराकर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव डाला जा रहा है।  दरअसल, चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में मिताली बाग पर हमला हुआ था। वह तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बैनर्जी की सभा में जा रही थीं, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई थीं और उन्हें आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचीं मिताली बाग, बोलीं– गला काट द
 वोट डालने के बाद मिताली बाग ने कहा कि अगर उनका गला भी काट दिया जाए, तब भी वह “जय बांग्ला” का नारा लगाती रहेंगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News