Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिंगुर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर चालक की मौत

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डानकुनी की ओर जाने वाली लेन में पहले दो चलती डंपरों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ देर बाद एक बालू से लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रही एक कार के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।

02 May 2026

सिंगुर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर चालक की मौत

हुगली। पश्चिम बंगाल के सिंगुर के गोपालनगर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार तड़के एक भयावह सड़क दुर्घटना में कार चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डानकुनी की ओर जाने वाली लेन में पहले दो चलती डंपरों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कुछ देर बाद एक बालू से लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रही एक कार के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर धू-धू कर जलने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुटी, लेकिन तब तक कार के अंदर फंसे चालक की जलकर मौत हो चुकी थी।

इससे पहले डंपरों की टक्कर में घायल व्यक्ति को बचाकर सिंगुर ट्रॉमा केयर सेंटर भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृत चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर हुई और एक कार में आग लग गई। कार के अंदर फंसा व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका और आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जब गया से लौट रहे एक वाहन ने खड़े डंपर को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज चल रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिंगुर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर चालक की मौत
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डानकुनी की ओर जाने वाली लेन में पहले दो चलती डंपरों के बीच टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News