Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

मतगणना से पहले मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी बुधराई टुडू, जीत की कामना

तपन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बुधराई टुडू ने रविवार सुबह पतिराम के प्रसिद्ध विद्येश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

03 May 2026

मतगणना से पहले मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी बुधराई टुडू, जीत की कामना

दक्षिण दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तपन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बुधराई टुडू ने रविवार सुबह पतिराम के प्रसिद्ध विद्येश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बुधराई टुडू अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर मां विद्येश्वरी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी जीत और राज्य में बदलाव की कामना की।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों और समर्थकों की भीड़ देखी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष छोटन चक्रवर्ती, बीजेपी नेता विश्वनाथ साहा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजा के बाद प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

पत्रकारों से बात करते हुए बुधराई टुडू ने कहा, जनता का समर्थन हमारे साथ है। हम सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे है। लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है और हम उसका सम्मान करेंगे।

गौरतलब है कि राज्य की 293 विधानसभा सीटों पर कल एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने सभी काउंटिंग सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे राज्य में नतीजों को लेकर उत्सुकता और राजनीतिक माहौल चरम पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतगणना से पहले मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी बुधराई टुडू, जी
तपन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बुधराई टुडू ने रविवार सुबह पतिराम के प्रसिद्ध विद्येश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News