Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव : कल राज्य के 62 केंद्राें पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हाेगी मतगणना, सभी तैयारियां पूरी

मतगणना के लिए राज्यभर में 62 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्राें पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। चुनाव परिणाम जानने के लिए न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरा देश उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

03 May 2026

विधानसभा चुनाव : कल राज्य के 62 केंद्राें पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हाेगी मतगणना, सभी तैयारियां पूरी

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की साेमवार काे हाेने वाली मतगणणा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए राज्यभर में 62 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्राें पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। चुनाव परिणाम जानने के लिए न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरा देश उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने रविवार काे एक बयान जारी कर बताया कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना 4 मई काे हाेगी। राज्य के 75,064 मतदान बूथाें के वोटों और प्राप्त डाक मतपत्रों की गिनती के लिए बनाए गए 62 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली

गई हैं। डाक मतपत्र और इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे गए डाक मतपत्रों (ETPBs) की गिनती और ईवीएम के वाेटाें की गिनती के लिए कुल 3,324 टेबल लगाई गई हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक 500 मतपत्रों पर एक मतगणना टेबल लगाई गई है। इसके लिए 1,135 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया गया है।

उन्हाेंने बताया कि मतगणना का कार्य निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की सहायता से किया जाएगा। मतगणना के लिए कुल 10,545 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 4,624 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने और चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक करके कुल 234 मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया है।

मतदान केंद्राें पर रहेगी तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

उन्हाेंने बताा कि निर्बाध मतगणना के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली परत के तहत बाहरी घेरा में

प्रत्येक मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर की दूरी तक सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस क्षेत्र में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पहचान पत्रों की जांच और शारीरिक तलाशी के लिए प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दूसरी परत में मध्य क्षेत्र) में मतगणना परिसर के प्रवेश द्वारों की सुरक्षा राज्य सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। इस इलाके में किसी भी अनधिकृत आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

और मोबाइल फोन और अन्य संचार उपकरणों के उपयोग की अनुमति केवल निर्धारित स्थानों पर ही होगी। इसके अलावा तीसरी परत यानी

आंतरिक क्षेत्र में मतगणना कक्षों और ईवीएम सुरक्षा कक्षों के प्रवेश द्वार पर स्थित यह सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा परत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा संभालेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस और राज्य सशस्त्र बलों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 65 कंपनियां मतगणना केंद्रों पर तैनात की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे पहले डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के राउंडवार परिणाम संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना केंद्रों में लगे सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव : कल राज्य के 62 केंद्राें पर त्रिस्तरीय सुरक
मतगणना के लिए राज्यभर में 62 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्राें पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। चुनाव परिणाम जानने के लिए न केवल तमिलनाडु ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News