Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की कुछ महिलाएं रविवार को अपने मकान और चुल्हे की पुताई के लिए गांव के पास बने तालाब में मिट्टी की खुदाई करने गई थी। खोदते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए।

03 May 2026

कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में जनपद कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से उसके मलबे में छह से अधिक लोग दब गए। जब तक ग्रामीणाें ने सभी काे निकालकर अस्पताल पहुंचाया तब तक मां-बेटी सहित तीन लाेगाें की माैत हाे गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल की।

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की कुछ महिलाएं रविवार को अपने मकान और चुल्हे की पुताई के लिए गांव के पास बने तालाब में मिट्टी की खुदाई करने गई थी। खोदते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर सभी लाेगाें को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया है। अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

सीओ ने बताया कि इस घटना में गांव के रहने वाली गीता देवी (35) उसकी बेटी अंकिता (6) और पड़ोसी महिला उत्तरा देवी (55) की मौत हो गई है। वहीं, गीता का बेटा अमित अन्य महिला जितिया देवी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया और पीड़िताें काे हरसंभव मदद पहुंचाने

के लिए अधिकारियाें काे निर्देश किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत
सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव की कुछ महिलाएं रविवार को अपने मकान और चुल्हे की पुताई के लिए गांव के पास बने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News