Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

मतगणना से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जीत का भरोसा, कार्यकर्ताओं को दी संयमित रहने की नसीहत

उन्होंने याद दिलाया कि पहले चुनावों के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जीत के बाद भी संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्रतिशोध की राजनीति से दूर रहें।

03 May 2026

मतगणना से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जीत का भरोसा, कार्यकर्ताओं को दी संयमित रहने की नसीहत

कोलकाता। भाजपा के प्रदेश शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जीत को लेकर किसी तरह का कोई संशय नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे मतगणना के दौरान किसी भी स्थिति में हिंसा या अशांति में शामिल न हों। रविवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल की चुनावी संस्कृति में बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि पहले चुनावों के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जीत के बाद भी संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्रतिशोध की राजनीति से दूर रहें।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर विरोधी राजनीतिक पार्टी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा था।

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार का चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा है, जो लोकतंत्र की जीत और जनता की राजनीतिक जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा की जीत तय है, लेकिन जीत के बाद किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहना जरूरी है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जबकि फलता सीट पर पुनर्मतदान के कारण वहां की गिनती बाद में की जाएगी। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा कई अधिकारियों को हटाने के फैसले पर भी विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार से बिना चर्चा किए अधिकारियों को हटाया गया, जो पहले की परंपरा के खिलाफ है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतगणना से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया जीत का भरोसा,
उन्होंने याद दिलाया कि पहले चुनावों के बाद हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जीत के बाद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News