Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट : अर्जुन एरिगैसी फाइनल राउंड से पहले शीर्ष पर, मैग्नस कार्लसन संयुक्त दूसरे स्थान पर

कड़े मुकाबले में झू जिनेर ने मजबूत बचाव किया, लेकिन अर्जुन ने 67 चालों तक चले एंडगेम में जीत दर्ज कर ली। छह दौर के बाद अर्जुन 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वहीं, यागिज कान एर्दोगमुस और मैग्नस कार्लसन 4-4 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

07 May 2026

सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट : अर्जुन एरिगैसी फाइनल राउंड से पहले शीर्ष पर, मैग्नस कार्लसन संयुक्त दूसरे स्थान पर

माल्मो। भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने बुधवार को सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट 2026 के छठे दौर में झू जिनेर को हराकर अंक तालिका में एकल बढ़त हासिल कर ली है।

कड़े मुकाबले में झू जिनेर ने मजबूत बचाव किया, लेकिन अर्जुन ने 67 चालों तक चले एंडगेम में जीत दर्ज कर ली। छह दौर के बाद अर्जुन 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वहीं, यागिज कान एर्दोगमुस और मैग्नस कार्लसन 4-4 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

अर्जुन एरिगैसी टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहने वाले दो खिलाड़ियों में शामिल हैं। दूसरे खिलाड़ी नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव हैं।

पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने एंडी वुडवर्ड के खिलाफ किंग्स इंडियन ओपनिंग चुनी, जिससे मुकाबला काफी आक्रामक और रोमांचक बन गया। अंततः कार्लसन ने जीत दर्ज की। अब अंतिम दौर में उनका सामना यागिज कान एर्दोगमुस से होगा, जहां दोनों खिलाड़ियों के लिए जीत बेहद जरूरी मानी जा रही है। यह दोनों के बीच पहला क्लासिकल मुकाबला भी होगा।

वहीं, अर्जुन एरिगैसी अंतिम दौर में एंडी वुडवर्ड के खिलाफ खेलेंगे। भारतीय ग्रैंडमास्टर के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है।

इस बीच, टूर्नामेंट में पहले कार्लसन को हराने वाले जोर्डन वान फोरेस्ट निल्स ग्रैंडेलियस के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद खिताब की दौड़ से बाहर हो गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिगेमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट : अर्जुन एरिगैसी फाइनल रा
कड़े मुकाबले में झू जिनेर ने मजबूत बचाव किया, लेकिन अर्जुन ने 67 चालों तक चले एंडगेम में जीत दर्ज कर ली। छह दौर के बाद अर्जुन 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News