Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की दमदार वापसी, आरसीबी को 9 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बाद में संशोधित लक्ष्य 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

08 May 2026

आईपीएल 2026 : लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की दमदार वापसी, आरसीबी को 9 रन से हराया

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार छह हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आखिरकार जीत की राह पकड़ ली। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। बारिश के कारण मुकाबला 19-19 ओवर का किया गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बाद में संशोधित लक्ष्य 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।

लखनऊ की जीत के सबसे बड़े नायक रहे मिचेल मार्श, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के लगाए। मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और बेंगलुरु के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

बेंगलुरु की ओर से जोश हैजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम दार को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही विराट कोहली और जैकब बैथल के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ अहम साझेदारी की।

आखिर के ओवरों में टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड ने ज रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

लखनऊ की ओर से युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने विराट कोहली, जितेश शर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की दमदार वापसी, आरसीब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। बाद में संशोधित लक्ष्य 213 रन कर दिया गया। जवाब में बेंगलुरु की टीम निर्धार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News