Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हुगली में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकने गए थाना प्रभारी घायल

जिले के तारकेश्वर में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को रोकने के दौरान तारकेश्वर थाना प्रभारी सुब्रत साधु घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

10 May 2026

हुगली में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकने गए थाना प्रभारी घायल

हुगली। जिले के तारकेश्वर में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को रोकने के दौरान तारकेश्वर थाना प्रभारी सुब्रत साधु घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तारकेश्वर नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि शाम के समय भाजपा कार्यकर्ता इलाके की तृणमूल कार्यकर्ता पूजा साव के घर पहुंच गए थे। इसकी खबर मिलते ही तृणमूल के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान झड़प रोकने की कोशिश में थाना प्रभारी सुब्रत साधु के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह रक्तरंजित होकर जमीन पर गिर पड़े। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने घटना से जुड़े पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके विरोध में भाजपा समर्थकों ने रात में तारकेश्वर थाने के सामने प्रदर्शन किया और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत छोड़ने की मांग की।

इस बीच भाजपा नेता सुजय चटर्जी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी के घर हमला करने नहीं गए थे, बल्कि लोगों को भरोसा दिलाने गए थे कि इलाके में डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ही हमला किया।

वहीं, पूर्व विधायक रामेंद्र सिंह ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किसी पर हमला नहीं किया और भाजपा कार्यकर्ता ही लोगों को धमका रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हुगली में तृणमूल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकने गए था
जिले के तारकेश्वर में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को रोकने के दौरान तारकेश्वर थाना प्रभारी सुब्रत साधु घायल हो गए। घटना के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News