Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में अंतिम व्यक्ति तक आयुष्मान भारत योजना पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

12 May 2026

बंगाल में अंतिम व्यक्ति तक आयुष्मान भारत योजना पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि वर्षों तक पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की दूरदर्शी स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे। अब डबल इंजन सरकार के साथ आयुष्मान भारत सहित सभी केंद्रीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब विकास के रास्ते पर लौट आया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को अब दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा, जो गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार केंद्रीय योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करेगी।

हाल ही में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ लागू करने की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के लोग केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस अस्पताल उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। यह योजना सितंबर 2018 में शुरू की गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में अंतिम व्यक्ति तक आयुष्मान भारत योजना पहुंचाने के ल
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के लोगों तक पहुंचाने के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News