Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : दिल्ली से मिली हार के बाद बोले श्रेयस अय्यर, “गेंदबाजी और फील्डिंग ने हमसे मैच छीन लिया”

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मिली हार के लिए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया।

12 May 2026

आईपीएल 2026 : दिल्ली से मिली हार के बाद बोले श्रेयस अय्यर, “गेंदबाजी और फील्डिंग ने हमसे मैच छीन लिया”

धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मिली हार के लिए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया।

सोमवार रात धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 210 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा दिया। अय्यर ने स्वीकार किया कि टीम ने अहम मौकों पर गलतियां कीं, जिसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा।

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, “मैं बात को घुमाना नहीं चाहता। हमारी फील्डिंग और गेंदबाजी ने हमें मैच हराया। इस विकेट पर 210 रन 30 रन ज्यादा थे, क्योंकि गेंद सीम हो रही थी और बाउंस भी अनियमित था।”

उन्होंने आगे कहा कि टीम ने मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों के दो अहम कैच छोड़े, जिससे मुकाबला पंजाब के हाथ से निकल गया।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा 19 कैच छोड़ चुकी है।

युजवेंद्र चहल को एक भी ओवर न देने के फैसले पर अय्यर ने कहा, “उन्हें गेंदबाजी देने का विचार था, लेकिन जिस तरह गेंद सीम हो रही थी, हमें लगा कि अगर तेज गेंदबाज सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करें तो विकेट निकाल सकते हैं। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके।”

धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाते हुए 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अक्षर पटेल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने धर्मशाला के मैदान पर 211 रन का लक्ष्य हासिल कर नया रिकॉर्ड भी बना दिया। यह इस मैदान पर किसी भी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : दिल्ली से मिली हार के बाद बोले श्रेयस अय्यर, “
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मिली हार के लिए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की खराब ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News