Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सत्ता परिवर्तन के बाद जादवपुर परिसर में संघ की सक्रियता

अचानक इस तरह की गतिविधि देखकर परिसर में रहने वाले कुछ लोग हैरान रह गए

13 May 2026

सत्ता परिवर्तन के बाद जादवपुर परिसर में संघ की सक्रियता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा जैसी गतिविधियां देखने को मिलीं। भाजपा के सत्ता परिवर्तन के बाद परिसर में संघ की गतिविधियां शुरू होने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षाकर्मी भी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में त्रिगुणा सेन ऑडिटोरियम के पास करीब एक घंटे तक दो चरणों में यह गतिविधि चली। इसमें योग, योगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे अभ्यास किए गए। इसके बाद महान व्यक्तियों की जीवनी पाठ, संघ गीत और शिवाजी प्रणाम भी किया गया। अचानक इस तरह की गतिविधि देखकर परिसर में रहने वाले कुछ लोग हैरान रह गए।
वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी कर्मचारी परिषद के राज्य सचिव पलाश माजी ने कहा कि यह गतिविधि अब शुरू हो गई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मैदान में कई कार्यक्रम हुए थे, लेकिन उस समय विरोध का सामना करना पड़ा था। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।
इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बंगाल प्रांत के प्रचार प्रमुख बिप्लव राय ने कहा कि संघ की गतिविधियों का उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार करना और लोगों को प्रेरित करना है। हालांकि जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर संगठन की आधिकारिक अनुमति थी या नहीं, इसकी जानकारी ली जा रही है।
वहीं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बुद्धदेव साहा ने कहा कि उन्हें परिसर में इस प्रकार की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को एकजुट रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठन के नाम पर कोई अलग तरह की गतिविधि न हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सत्ता परिवर्तन के बाद जादवपुर परिसर में संघ की सक्रियता
अचानक इस तरह की गतिविधि देखकर परिसर में रहने वाले कुछ लोग हैरान रह गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News