Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, वकील के रूप में हुईं पेश

सुबह करीब 11 बजे ममता बनर्जी अचानक हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं। काला गाउन पहनकर अदालत पहुंचीं ममता को देखकर परिसर में मौजूद लोगों और वकीलों के बीच हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार वह चुनाव बाद हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका में पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंची।

14 May 2026

चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, वकील के रूप में हुईं पेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। वह अधिवक्ताओं की पोशाक में अदालत परिसर में नजर आईं।

सुबह करीब 11 बजे ममता बनर्जी अचानक हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं। काला गाउन पहनकर अदालत पहुंचीं ममता को देखकर परिसर में मौजूद लोगों और वकीलों के बीच हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार वह चुनाव बाद हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका में पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंची।

यह मामला मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में दलील पेश करने के उद्देश्य से ममता अदालत पहुंचीं।

राज्य में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न इलाकों में हिंसा और तनाव की घटनाओं के आरोप सामने आए हैं। इन्हीं घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के पुत्र और अधिवक्ता शीर्षान्य बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले ही ममता बनर्जी अदालत कक्ष में पहुंच गई थीं। हाई कोर्ट में उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में काफी चर्चा रही। इसके पहले एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान भी वह उच्चतम न्यायालय में भी हाजिर हुई थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची
सुबह करीब 11 बजे ममता बनर्जी अचानक हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं। काला गाउन पहनकर अदालत पहुंचीं ममता को देखकर परिसर में मौजूद लोगों और वकीलों के बीच हलचल मच गई। जानका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News