Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया तेज

इस अभियान के तहत ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी जो अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, पंजीकृत पते पर नहीं रह रहे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

14 May 2026

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्यभर के जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को मतदाता सूचियों का व्यापक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी जो अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, पंजीकृत पते पर नहीं रह रहे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सभी जिलों में मतदाता सूचियों की विस्तृत समीक्षा कर अयोग्य नामों को भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का गहन परीक्षण करने को कहा गया है।

निर्देश में विशेष रूप से फॉर्म-7 आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया है। फॉर्म-7 का उपयोग मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराने और नाम हटाने के लिए किया जाता है। सत्यापन अभियान के दौरान चिन्हित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार यह अभियान आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों का मानना है कि अद्यतन मतदाता सूची चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और फर्जी अथवा दोहराव वाले नामों को रोकने के लिए आवश्यक है।

राज्य के सभी जिला प्रशासनिक अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश, मृत और स
इस अभियान के तहत ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी जो अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, पंजीकृत पते पर नहीं रह रहे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News