Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा, भवानीपुर सीट बरकरार

हुमायूं कबीर ने कहा है कि रेजिनगर उपचुनाव में उनके पुत्र गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया जाएगा

15 May 2026

नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा, भवानीपुर सीट बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बाेस को सौंपा। मुख्यमंत्री अब भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक बने रहेंगे।
निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीतता है तो परिणाम घोषित होने के 14 दिनों के भीतर उसे एक सीट छोड़नी होती है। इसी नियम के तहत शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट खाली करने का फैसला लिया।
बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ ली थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वह दो सीटों से विधायक के रूप में शपथ नहीं ले सकते और कानून के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि नंदीग्राम के लोगों को यह महसूस नहीं होने दिया जाएगा कि उनके विधायक अब शुभेंदु अधिकारी नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि, हालिया विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसी तरह आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने भी शुक्रवार को रेजिनगर सीट से इस्तीफा दे दिया और मुर्शिदाबाद की नोआदा सीट अपने पास रखी। हुमायूं कबीर ने कहा है कि रेजिनगर उपचुनाव में उनके पुत्र गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया जाएगा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विधानसभा में शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में रोड शो भी किया और जनता का आभार जताया। चेतला लॉकगेट से कैमैक स्ट्रीट तक निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रास्ते भर लोगों ने उन पर फूल बरसाए, जबकि मुख्यमंत्री ने भी वाहन से गुलाब की पंखुड़ियां फेंककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा
हुमायूं कबीर ने कहा है कि रेजिनगर उपचुनाव में उनके पुत्र गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News