Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का दबदबा, आयुष्मान और संजय दत्त की फिल्में फीकी पड़ीं

सूर्या की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु', आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त अभिनीत आखिरी सवाल एक साथ रिलीज हुईं। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने साफ कर दिया कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार सूर्या की फिल्म को मिला है।

16 May 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का दबदबा, आयुष्मान और संजय दत्त की फिल्में फीकी पड़ीं

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सूर्या की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु', आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त अभिनीत आखिरी सवाल एक साथ रिलीज हुईं। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने साफ कर दिया कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार सूर्या की फिल्म को मिला है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'करुप्पु' ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 14.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। आर्थिक दिक्कतों और शुरुआती शोज रद्द होने जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या एक ऐसे वकील और योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अदालत और संघर्ष दोनों में अपनी ताकत दिखाता है। फिल्म में तृषा कृष्णन, योगी बाबू, स्वासिका और इंद्रन्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं 'पति पत्नी और वो 2' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही। फिल्म ने पहले दिन केवल 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इसके प्रीक्वल पति पत्नी और वो की ओपनिंग से काफी कम है। दूसरी ओर 'आखिरी सवाल' का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 40 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म में अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में हैं, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ठंडी रहने से इसका असर कमाई पर साफ दिखाई दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का दबदबा, आयुष्मान और संजय दत्त की फ
सूर्या की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'करुप्पु', आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी 'पति पत्नी और वो 2' और संजय दत्त अभिनीत आखिरी सवाल एक साथ रिलीज हुईं। पहले दिन के बॉक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News