Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मिथुन के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बताया बंगाल परिवर्तन का महाशिल्पकार

'आपके बनाए मुख्यमंत्री को ही आपके पास आना था'

16 May 2026

मिथुन के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बताया बंगाल परिवर्तन का महाशिल्पकार

कोलकाता। बंगाल में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार सुबह एक बेहद खास और भावुक मुलाकात से अपने दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार दिग्गज अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती के न्यू टाउन स्थित आवास पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली इस अनौपचारिक और उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल में परिवर्तन का सबसे बड़ा शिल्पकार करार दिया। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने भी शुभेंदु की पीठ थपथपाते हुए कहा कि  बंगाल को शुभेंदु से बेहतर और कर्मठ मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता। 
शनिवार से मुख्यमंत्री शुभेंदु का डायमंड हार्बर से जिला दौरा शुरू होना था, लेकिन रवाना होने से ठीक पहले वे मिथुन चक्रवर्ती का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। मुलाकात के पीछे की बेहद दिलचस्प कहानी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी, जिस पर उन्होंने सम्मानपूर्वक जवाब दिया कि आप बड़े हैं, आप क्यों आएंगे? आपके बनाए हुए मुख्यमंत्री को खुद चलकर आपके पास आना चाहिए। शुभेंदु की यह बात सुनकर महागुरु भावुक हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आठवीं कक्षा के बाद उन्होंने फिल्में देखना छोड़ दिया था, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती उनके दिल में एक अलग स्थान रखते हैं और उनके निस्वार्थ छह वर्षों के संघर्ष की बदौलत ही आज बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है।
दूसरी ओर, मिथुन चक्रवर्ती ने भी मुख्यमंत्री शुभेंदु की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद से ही शुभेंदु जिस तरह दिन-रात एक्शन मोड में काम कर रहे हैं, वह बंगाल का सौभाग्य है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया। मिथुन चक्रवर्ती ने साफ किया कि उन्होंने चुनाव के दौरान राज्य के अलग-अलग कोनों में जाकर जनता से जो भी वादे किए थे, मुख्यमंत्री की मदद से अब उन सभी को पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मिथुन के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु
'आपके बनाए मुख्यमंत्री को ही आपके पास आना था'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News