Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

तेलंगाना के यादाद्री थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग, मुख्य उपकरण क्षतिग्रस्त

कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया है।तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

17 May 2026

तेलंगाना के यादाद्री थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग, मुख्य उपकरण क्षतिग्रस्त

हैदराबाद। राज्य के नलगोंडा स्थित यादाद्री अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई। इसमें अभी तक किसी जानहानि की सूचना नहीं है। कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया है।तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

बताया गया कि रविवार काे यादद्री अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर स्टेशन (वाईएटीपी) के संयंत्र में यूनिट 3 के स्थान पर टरबाइन-चालित बॉयलर फीड पंप के पास आग भड़की थी। आग लगते ही संयंत्र में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। हालांकि, संयंत्र के कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लेने के कारण टरबाइन और बॉयलर सहित मुख्य उपकरण आग की चपेट में आने से बच गए।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पंप में लुब्रिकेशन ऑयल के रिसाव के कारण आग लगी थी। तेल रिसाव के कारण संयंत्र क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। जिससे कुछ मुख्य उपकरण व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने दावा किया कि इस घटना में कोई जनहानि या कोई घायल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में कंट्रोल केबल और वाल्व समेत कुछ मुख्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन के अधिकारी घटना के कारणों और हुए नुकसान का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना की आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगाना के यादाद्री थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग, मुख्य उप
कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया है।तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News