Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फलता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, 21 मई को होगा मतदान

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के चार हजार 343 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

18 May 2026

फलता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में, 21 मई को होगा मतदान

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। निर्वाचन आयोग 21 मई, गुरुवार को इस सीट पर मतदान कराएगा। इस उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार सभी प्रत्याशी पुरुष हैं और कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रही है।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 36 हजार 444 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 21 हजार 300 पुरुष मतदाता और एक लाख 15 हजार 135 महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि तृतीय लिंग के नौ मतदाता भी पंजीकृत हैं।
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के चार हजार 343 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 26 मतदाता हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के एक हजार 445 वरिष्ठ मतदाता भी मतदान सूची में शामिल हैं।
विशेष रूप से सक्षम मतदाताओं की संख्या दो हजार 109 बताई गई है। वहीं सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 93 है, जिनमें 91 पुरुष और दो महिला मतदाता शामिल हैं।
मतदान प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 285 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 261 मुख्य मतदान केंद्र और 24 अतिरिक्त मतदान केंद्र शामिल हैं।
आयोग ने कहा है कि उपचुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के चार हजार 343 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News