Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

19 May 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार बैठक में भू-तापीय और नवीकरणीय ऊर्जा, मत्स्य पालन, व्यापार एवं निवेश, नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, आर्कटिक सहयोग तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के क्रियान्वयन से उत्पन्न होने वाले अवसरों पर भी चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात को शानदार बताते हुए कहा कि भारत आइसलैंड के साथ अपनी मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा, मत्स्य पालन, सतत विकास, भू-तापीय ऊर्जा, कार्बन कैप्चर एवं स्टोरेज समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

ब्लू इकोनॉमी से जुड़े क्षेत्रों में आइसलैंड की विशेषज्ञता सराहनीय है। हमें उम्मीद है कि ऐतिहासिक भारत-ईएफटीए टीईपीए समझौते से व्यापार और निवेश संबंधों को भी नई गति प्रदान करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर आइसलैंड की प्रधानमंत्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News