Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत मिली और बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन जोड़े। संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने भी तेजी दिखाई और 19 गेंदों पर 32 रन जोड़े।

19 May 2026

आईपीएल 2026 : हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

चेन्नई, 19 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने नॉकआउट चरण का टिकट हासिल कर लिया, जबकि चेन्नई के लिए अंतिम चार में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत मिली और बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन जोड़े। संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने भी तेजी दिखाई और 19 गेंदों पर 32 रन जोड़े।

मध्यक्रम में डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभालते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए। उनके साथ शिवम दूबे ने उपयोगी 26 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी में सबसे प्रभावी साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। साकिब हुसैन ने दो विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखा। टीम की बल्लेबाजी इकाई ने दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन किया और 19 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन और अभिषेक शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया।

इस परिणाम के बाद हैदराबाद और गुजरात की टीमों ने प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली है, जबकि बाकी टीमों के बीच शेष स्थानों के लिए मुकाबला और रोचक हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत मिली और बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News