Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

20 May 2026

पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वह किसी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरों से घेर लिया, जिससे अभिनेता नाराज हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सलमान ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा कि जिन पैपराजी के लिए वह हमेशा खड़े रहे और जिनकी मदद की, वही लोग अब उनके दर्द से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अगर कोई मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहता है तो चुप रहो, मजे मत लो। जिंदगी जरूरी है या फोटोज?" इसके बाद अभिनेता ने और भी सख्त लहजे में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगली बार अगर किसी के परिवार का सदस्य अस्पताल में हो, तो क्या वह भी ऐसा व्यवहार करेंगे।

अपनी आखिरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, "60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना।" अभिनेता की इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सलमान के गुस्से को जायज बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर सेलिब्रिटीज को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की तैयारियों में व्यस्त हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News