Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोन्नगर में ‘बुलडोजर कार्रवाई’, विधायक की मौजूदगी में टोल वसूली कार्यालय ध्वस्त

राज्य में अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है

22 May 2026

कोन्नगर में ‘बुलडोजर कार्रवाई’, विधायक की मौजूदगी में टोल वसूली कार्यालय ध्वस्त

हुगली। कोन्नगर में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत टोल वसूली कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान उत्तरपाड़ा से भाजपा विधायक दिपांजन चक्रवर्ती मौके पर मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कोन्नगर रेलवे स्टेशन के अंडरपास में लंबे समय से कथित तौर पर टोल वसूली की जा रही थी। विधायक बनने के बाद दिपांजन चक्रवर्ती ने कोन्नगर नगरपालिका से टोल वसूली से जुड़े दस्तावेजों की मांग की थी। उनका दावा है कि नगरपालिका कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकी।
विधायक के अनुसार, अंडरपास में टोल वसूली के लिए 2008 में लीज दी गई थी, लेकिन उसके बाद उसका नवीनीकरण नहीं किया गया। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध रूप से टोल वसूली जारी थी।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अवैध टोल वसूली केंद्रों को बंद करने के निर्देश के बाद, विधायक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर टोल वसूली कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।
विधायक दिपांजन चक्रवर्ती ने कहा, “कोन्नगर में यह सिर्फ शुरुआत है। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह पार्टी कार्यालय हो या अवैध निर्माण।”
राज्य में अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में तिलजला, हावड़ा और गरिया समेत कई क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई देखने को मिली है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोन्नगर में ‘बुलडोजर कार्रवाई’,
राज्य में अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News