वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शिविर में कुल 18 बेसिक गाइड कैप्टन, 19 बेसिक फ्लॉक लीडर, 8 एडवांस फ्लॉक लीडर, 8 एडवांस गाइड कैप्टन और 6 बेसिक रेंजर लीडरों ने हिस्सा लिया।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, पश्चिम बंगाल के तत्वावधान में मध्यमग्राम राज्य प्रशिक्षण केंद्र, गंगानगर में 16 मई से 22 मई 2026 तक बुलबुल, गाइड और रेंजर तीनों विंग्स का सात दिवसीय बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग कोर्स जोश और जुनून के साथ संपन्न हुआ। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) भास्वती रॉय के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 18 बेसिक गाइड कैप्टन, 19 बेसिक फ्लॉक लीडर, 8 एडवांस फ्लॉक लीडर, 8 एडवांस गाइड कैप्टन और 6 बेसिक रेंजर लीडरों ने हिस्सा लिया। शिविर के ग्रैंड कैंपफायर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ईस्ट कलकत्ता लोकल एसोसिएशन के डीसीसी अरिंदम भट्टाचार्य ने सभी लीडर्स का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस महाप्रशिक्षण को सफल बनाने में अनुभवी ट्रेनर्स का अहम योगदान रहा। गाइड बेसिक में एलओसी अनाहिता गुप्ता (एएलटी-गाइड), श्राबणी गुप्ता (प्रे एएलटी-गाइड), रवनीत खुराना (एचडब्लूबी-गाइड), पियाली दे (एचडब्लूबी-गाइड), बुलबुल बेसिक में अनुराधा गुप्ता (एएलटी-बुलबुल), अमीता यू पटेल (एलटी-बुलबुल), बेसिक रेंजर में पद्मा अग्रवाला (एलटी-रेंजर), सुचित्रा शर्मा (एचडब्लूबी-रेंजर), वहीं एडवांस गाइड में उमा दे (एलटी-गाइड), गौरी चक्रवर्ती (एलटी-गाइड), और एडवांस बुलबुल में निवेदिता हलदर (एलटी-बुलबुल) और संहिता सेनगुप्ता (एएलटी-बुलबुल) ने अपना अमूल्य योगदान दिया और लीडर्स की ऊर्जा को नई दिशा दी।

यह प्रशिक्षण शिविर सिर्फ स्काउटिंग-गाइडिंग के नियमों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने बंगाल की महिलाओं और युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने और जीवन में अपनी राह खुद बनाने के लिए सशक्त किया। सात दिनों के इस कड़े अभ्यास में इन लीडर्स ने कैंपिंग क्राफ्ट, साहसिक कौशल, जीवन कौशल और रचनात्मक कलाओं को गहराई से सीखा, जिससे वे खुद आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे सकें।


यहाँ से प्रशिक्षित होकर निकलने वाली ये जांबाज लीडर्स अब जमीनी स्तर पर बच्चों और युवाओं को एक आत्मनिर्भर, अनुशासित और देश का सच्चा नागरिक बनाने का काम करेंगी। इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि जब देश की नारी सशक्त और हुनरमंद होगी, तभी एक मज़बूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। 'तैयार' का नारा अब हर गांव और शहर में गूंजेगा।