Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर रोड पर अम्बेनाली घाट इलाके में बीती रात एक कार 900 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहत और बचाव टीम ने सोमवार को सुबह से अब तक पांच शव बरामद कर खाई से निकाल लिया गया है। अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

25 May 2026

महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर रोड पर अम्बेनाली घाट इलाके में बीती रात एक कार 900 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहत और बचाव टीम ने सोमवार को सुबह से अब तक पांच शव बरामद कर खाई से निकाल लिया गया है। अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना की छानबीन कर रही हाइवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातारा जिले के रहने वाले आठ लोग पिकनिक के लिए शनिवार को रत्नागिरी जिले के दापोली में आए थे। यह सभी लोग रविवार को देर रात दापोली से सातारा की ओर कार से लौट रहे थे। जब उनकी कार अम्बेनाली घाट पर पहुंची ही थी कि अचानक चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार करीब ८०० फीट गहरी खाई में गिर गई।

कार में सफर कर रहे युवक जब घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने हाइवे पुलिस से संपर्क किया और मोबाइल ट्रैक करने से पता चला कि उनकी कार खाड़ी में गिर गई है। इसके बाद रविवार को भाेर से बचाव अभियान शुरू कर दिया। महाबलेश्वर ट्रेकर्स और प्रतापगढ़ सर्च एंड रेस्क्यू टीम भी बचाव कार्यों में शामिल हो गईं। अब तक खाई से पांच पीडि़तों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), ऐश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यु शिंगटे (25) और नितिन किसान नाइकोंडे (35) के रूप में हुई है। मौके पर अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर रोड पर अम्बेनाली घाट इलाके में बीती रात एक कार 900 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News