Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म बुधवार को होगा जारी, मां कैंटीन में अब पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्खी भंडार योजना को जल्द अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को नवान्न से अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म जारी किया जाएगा। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

26 May 2026

अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म बुधवार को होगा जारी, मां कैंटीन में अब पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक समन्वय बैठक के बाद कई बड़ी घोषणाएं कीं। बैठक में नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्खी भंडार योजना को जल्द अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को नवान्न से अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म जारी किया जाएगा। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, जितनी जल्दी नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी, उतनी जल्दी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना पूरी तरह शुरू होने तक लाभार्थियों को लक्खी भंडार योजना का लाभ मिलता रहेगा। बुधवार से ही अन्नपूर्णा भंडार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को ही मिलेगा।

मां कैंटीन को लेकर भी राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सप्ताह में दो दिन मां कैंटीन में पांच रुपये में मछली-भात उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल राज्य में लगभग 400 मां कैंटीन संचालित हो रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष विभाग को स्वास्थ्य विभाग से अलग किया जाएगा और अब यह विभाग स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य साथी योजना को आयुष्मान भारत योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने तक लोगों को स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ मिलता रहेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म बुधवार को होगा जारी, मां कैंटीन मे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्खी भंडार योजना को जल्द अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को नवान्न से अ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News