Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

उप्र में विभिन्न सड़क हादसों 23 की मौत, कई घायल

सबसे भीषण दुर्घटना उन्नाव जिले में हुई, जहां एक सब इंस्पेक्टर व कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 21 अन्य यात्री भी घायल हुए है। जिनमें तीन सिपाही भी शामिल है। इसके अलावा बाराबंकी जिले में चार, नाेएडा में विभिन्न स्थानाें आठ, अलीगढ़ में तीन, हमीरपुर और मीरजापुर में एक एक व्यक्ति की माैत हुई।

26 May 2026

उप्र में विभिन्न सड़क हादसों 23 की मौत, कई घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चौबीस घंटे में कई मार्ग दुर्घटनाओं में 23 लोगों की माैत हाे गई। चली गई हैं। सबसे भीषण दुर्घटना उन्नाव जिले में हुई, जहां एक सब इंस्पेक्टर व कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 21 अन्य यात्री भी घायल हुए है। जिनमें तीन सिपाही भी शामिल है। इसके अलावा बाराबंकी जिले में चार, नाेएडा में विभिन्न स्थानाें आठ, अलीगढ़ में तीन, हमीरपुर और मीरजापुर में एक एक व्यक्ति की माैत हुई।

उन्नाव पुलिस की मुताबिक, औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भोर में एक डबल डेकर बस पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में मरने वालाें में बिहार के जिला सीवान पुलिस लाइन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर भी शामिल है। अन्य मृतकों में विजय गुप्ता, रवि वरन, सूरज जमालाल और पल्लव कुमार शामिल हैँ। ये सभी पुलिसकर्मी कैदी छत्तरपाल सिंह ताेमर को गुरुग्राम की एक काेर्ट में गवाही दिलाने के वापस सीवान आ रहे थे। डबल डेकर बस में 30 से ऊपर यात्री सवार थे और अधिकांश यात्री बिहार प्रदेश के रहने वाले हैं।

एक अन्य घटना बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। इस सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों की पहचान चंदौली जिले के रहने वाले राहुल कुमार, गाजीपुर निवासी राहुल सिंह, बलिया निवासी सत्यम सिंह और सुरज सिंह के रूप में हुई है। वहीं पंकज, प्रशांत और चन्दन गंभीर रूप से घायल हो गए।

नाेएडा के विभिन्न थाना क्षेत्राें में पिछले 24 घंटे में हुई दुर्घटनाओं में आठ लाेगाें की माैत हुई है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि बीतीरात सड़क हादसे में घायल आशीष चंद्र पांडे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह सूरजपुर थाना में एक बुजुर्ग हरेन्द्र की जान चली गई। थाना सेक्टर 24 में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में लोकेश की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है। बादलपुर थाना क्षेत्र में सूरज की मौत हो गई। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बुजुर्ग हीरा यादव की मौत हो गई है। इनके अलावा दादरी थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की माैत हाे गई है। मृतक की पहचान गाैरव कुमार (28) के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित एक रोड़ी-बदरपुर के गोदाम पर काम करने वाले नाबालिग ट्रैक्टर चालक बदायूं निवासी अनूप (16) का ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसके परिजनों ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।

अलीगढ़ जिले के पनेठी क्षेत्र में में मंगलवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान वीरेंद्र, नितेश और तीन साल की बच्ची सूर्यांशी के रूप में हुई है। ये सभी कन्नौज के रहने वाले हैं। ट्रक में पेपर रोल लदा था, जो हरियाणा जा रहा था।

इसी तरह हमीरपुर जिले में सोमवार की आधी रात को मौदहा कस्बा स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे पटरी पर लेटे एक बुजुर्ग दिव्यांग अरसद उर्फ बाबू (60) को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा मीरजापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लालापुर-सेमरा कलां संपर्क मार्ग स्थित लालापुर गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार दो युवक नहर में जा गिरे। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नागेश के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने के कारण बाइक सवार नागेश की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल श्याम सुंदर का उपचार कराया जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र में विभिन्न सड़क हादसों 23 की मौत, कई घायल
सबसे भीषण दुर्घटना उन्नाव जिले में हुई, जहां एक सब इंस्पेक्टर व कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 21 अन्य यात्री भी घायल हुए है। जिनमें तीन स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News