Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'डॉन 3' विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की।

27 May 2026

'डॉन 3' विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत फेडरेशन से जुड़े सदस्य रणवीर की किसी भी परियोजना में काम नहीं करेंगे। इस पूरे विवाद पर अब अभिनेता मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अपनी आगामी फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, "हम सभी लोग इस मामले के बारे में सिर्फ सोशल मीडिया और खबरों के जरिए ही जान रहे हैं। हमारे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन एक सहकर्मी और साथी कलाकार होने के नाते मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि उम्मीद है यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।" मनोज का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह को 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका के लिए चुना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की तैयारी पूरी होने के बाद रणवीर ने अचानक परियोजना से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद निर्माताओं ने दावा किया कि प्रोडक्शन पर भारी खर्च हो चुका है और रणवीर के फैसले से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। इसी वजह से अभिनेता से करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई। मामला सुलझ न पाने पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फेडरेशन ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'डॉन 3' विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News