Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, रनों की दौड़ में बने नंबर-1

वैभव सूर्यवंशी ने मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

28 May 2026

आईपीएल 2026 : सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, रनों की दौड़ में बने नंबर-1

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार रात विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उनकी तूफानी पारी ने राजस्थान को क्वालिफायर-2 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वैभव सूर्यवंशी ने मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सूर्यवंशी सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच गए थे। यह रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया था।

इस शानदार पारी के साथ सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 680 रन हो गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिनके खाते में 652 रन हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 600 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों पर 50 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस प्रदर्शन के बाद वह इस सीजन 508 रन के साथ तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी शानदार सीजन खत्म किया। क्लासेन 624 रन के साथ चौथे, ईशान किशन 602 रन के साथ पांचवें और अभिषेक शर्मा 563 रन के साथ आठवें स्थान पर रहे।

पर्पल कैप की दौड़ में आर्चर की जोरदार वापसी

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी पिछले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप की दौड़ को रोमांचक बना दिया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पावरप्ले के अंदर आउट किया।

आर्चर अब इस सीजन 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं।

हालांकि उनसे आगे अभी दो गेंदबाज मौजूद हैं — रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा, जिनके नाम 26-26 विकेट हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, रनों की
वैभव सूर्यवंशी ने मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News