Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर और एनटीआर गारू को जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मशहूर अभिनेता नंदामुरी तारक रामा राव (एनटीआर गारू) को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर का साहस और देशभक्ति लोगों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने स्वातंत्र्यवीर सावरकर और एनटीआर का भावपूर्ण स्मरण एक्स पर किया।

28 May 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर और एनटीआर गारू को जयंती पर याद किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मशहूर अभिनेता नंदामुरी तारक रामा राव (एनटीआर गारू) को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर का साहस और देशभक्ति लोगों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने स्वातंत्र्यवीर सावरकर और एनटीआर का भावपूर्ण स्मरण एक्स पर किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। वीरता और बौद्धिकता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। '' प्रधानमंत्री ने पोस्ट के साथ श्लोक भी साझा किया- अनन्तोद्भूतभूतौघसङ्कुले भूतलेऽखिले। शस्त्रे शास्त्रे त्रिचतुराश्चतुरा यदि मादृशाः।।

यह श्लोक व्यक्ति के भीतर वीरता, पराक्रम और ज्ञान की महत्ता को दर्शाता है। इसका भावार्थ है-अगर समाज में कुछ गिने-चुने (तीन-चार) लोग भी शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता और पराक्रमी हों, तो वे असीम बाधाओं से भरी इस दुनिया में एक सकारात्मक और शक्तिशाली बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने लिखा, '' वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनका साहस और देशभक्ति हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक सुधार पर उनका ज़ोर भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है।''

उन्होंने वीर सावरकर के साथ एनटीआर गारू को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने लिखा, ''महान एनटीआर गारू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्हें जन कल्याण और सुशासन के प्रति उनके समर्पण के लिए स्नेहपूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने गरीबों और वंचितों को गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया। सिनेमा के क्षेत्र में उनका योगदान आज भी पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है। उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी असीम प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार, मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में लोगों के लिए उनके द्वारा संजोए गए सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।''

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर और एनटीआर गारू को जयंती पर य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मशहूर अभि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News