Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर ताला तोड़कर पुलिस ने की तलाशी, दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आवास बंद था और विधायक मदन मित्रा वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

31 May 2026

तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर ताला तोड़कर पुलिस ने की तलाशी, दस्तावेज जब्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के आवास ‘उदय विला’ पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के दक्षिण डिवीजन के पुलिस उपायुक्त द्युतिमान भट्टाचार्य के नेतृत्व में की गई।

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आवास बंद था और विधायक मदन मित्रा वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, जिस परिसर में यह आवास और पार्टी कार्यालय संचालित होता है, उस जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि यह भूमि किसी केंद्रीय सरकारी संस्था की संपत्ति है, जिसके स्वामित्व और निर्माण की वैधता को लेकर जांच की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मदन मित्रा समय-समय पर इस आवास में रुकते हैं, हालांकि संपत्ति के कानूनी स्वामित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

तलाशी अभियान पूरा होने के बाद पुलिस टीम परिसर को फिर से बंद कर वहां से लौट गई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मदन मित्र के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह इस समय दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर हैं। रविवार को तृणमूल कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आयोजित की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसी बैठक में शामिल होने के लिए मदन मित्र दक्षिण कोलकाता में मौजूद हैं। राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर भी है कि हालिया विधानसभा चुनाव में विजयी तृणमूल के 80 विधायकों में से कितने इस बैठक में भाग लेते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर ताला तोड़कर पुलिस ने की
सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आवास बंद था और विधायक मदन मित्रा वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News