Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की गाड़ी, आठ की मौत की आशंका

हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई।

31 May 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की गाड़ी, आठ की मौत की आशंका

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सात पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत की आशंका है। हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद से सभी लोग लापता हैं और इनके बचने की उम्मीद न के बराबर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे खोज अभियान के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि वाहन में सवार किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दो परिवारों के सात सदस्य पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश आए थे। वे चंबा जिला के पर्यटन स्थल डलहौजी में एक होटल में ठहरे हुए थे और 29 मई को साइट सीन के लिए साच पास की ओर निकले। पर्यटकों को वापस उसी होटल में लौटना था, जहां उनकी बुकिंग थी। जब वे देर रात तक वापस नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि पर्यटकों को लेकर जा रही एर्टिगा कार (एचपी-01सी-2133) बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर गहरी खाई में गिर गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे का स्थान बेहद दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण पुलिस और बचाव दलों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।

कार में छत्तीसगढ़ निवासी अरविंद, उनकी पत्नी प्राची, उनके दो बेटे दर्श और अपशद, पी. जी. कार्तिगहेयन, उनकी पत्नी मणिमाला, उनका बेटा नंदन और वाहन चालक विश्वास सवार थे। विश्वास चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र का रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने रविवार को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दलों को मौके पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में है और वहां तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। सकलानी ने बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन गहरी खाई में गिरा है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुलिस और बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि चंबा जिले में इसी महीने पर्यटकों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 10 मई की रात्रि जिले के भटियात उपमंडल में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के छह पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर उस समय हुआ था, जब पर्यटकों से भरी एक इनोवा गाड़ी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इनोवा में सवार पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में वाहन कई फीट नीचे खाई में गिर गया था, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की
हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News