Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम को जापान ने 4-2 से हराया

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का अगला मुकाबला एक जून को कोरिया से होगा, जिसमें वह जीत के वापसी करने की कोशिश करेगा।

31 May 2026

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम को जापान ने 4-2 से हराया

काकामिगहारा। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का अगला मुकाबला एक जून को कोरिया से होगा, जिसमें वह जीत के वापसी करने की कोशिश करेगा।

भारत के लिए दो गोल आशीष तानी पूर्ति (25वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा ने (32वें मिनट) किए। जापान की ओर से कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट), फुजिवारा युमा (20वें मिनट), यासुई केंगो (34वें मिनट) और ताकाहाशी आओने (42वें मिनट) ने गोल किये।

मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, 15वें मिनट में जापान टीम के कप्तान योशिओका माहिरो ने बेहतरीन गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। फिर कुछ ही देर बाद 20वें मिनट में फुजिवारा ने गोल कर मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके पांच मिनट बाद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति ने एक सटीक शॉट लगाकर सफलतापूर्वक गोल में बदला और हॉफटाइम से पहले स्कोर के अंतर को कम कर दिया।

भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ की शुरुआत जोरदार तरीके से की और 32वें मिनट में ही कप्तान केतन के गोल से स्कोर बराबर कर दिया। जापान को 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे यासुई ने गोल में बदल दिया। तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट बाकी रहते जापान ने ताकाहाशी के के एक फील्ड गोल की मदद से अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया। भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने की कोशिश में आखिरी क्वार्टर में कई हमले किए, लेकिन जापान ने कोई मौका नहीं दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम को जापान ने 4-2 से हराया
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार का सामना करना प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News