Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई

भारत ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि हाई जम्प खिलाड़ी पूजा सिंह रहीं, जिन्होंने 1.93 मीटर की छलांग लगाकर दो दशक पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

01 Jun 2026

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हांगकांग में हुई 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को बधाई दी है।

भारत ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि हाई जम्प खिलाड़ी पूजा सिंह रहीं, जिन्होंने 1.93 मीटर की छलांग लगाकर दो दशक पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतने पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई। यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और उत्कृष्टता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि उनकी यह सफलता आने वाले वर्षों में अनेक युवा भारतीयों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

भारतीय खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने एशियाई स्तर पर देश की एथलेटिक्स प्रतिभा का दम दिखाया है और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए उम्मीदों को और मजबूत किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन पर प्
भारत ने प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक समेत कुल 19 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि हाई जम्प खिलाड़ी पूजा सिंह रहीं, जिन्होंने 1.93





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News