Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले में एसआईटी का गठन, अभिषेक बनर्जी को नोटिस

यह पूरा मामला विधानसभा में दल के नेता या विपक्ष के मुख्य चेहरे के चयन की प्रक्रिया से जुड़ा है

01 Jun 2026

बंगाल विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले में एसआईटी का गठन, अभिषेक बनर्जी को नोटिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायकों के कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच तेज करते हुए सीआईडी ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। इसी बीच, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में गठित इस एसआईटी में एक डीएसपी और दो निरीक्षक समेत कुल पांच वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है, हालांकि उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते इस उपस्थिति पर फिलहाल संशय बना हुआ है।
यह पूरा मामला विधानसभा में दल के नेता या विपक्ष के मुख्य चेहरे के चयन की प्रक्रिया से जुड़ा है। नई सरकार के गठन के बाद छह मई को कालीघाट में आयोजित तृणमूल कांग्रेस विधायकों की बैठक में शोभनदेव चटर्जी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद विधानसभा सचिवालय को एक समर्थन प्रस्ताव सौंपा गया, जिसमें पार्टी के ७० विधायकों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था। यह विवाद तब गहराया जब कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित तौर पर विसंगति और असंगति सामने आई।
विधानसभा सचिवालय को संदेह हुआ कि कुछ विधायकों के हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं, जिसके बाद विधानसभा सचिव ने मामले की औपचारिक एफआईआर दर्ज कराई और इसकी उच्चस्तरीय जांच सीआईडी को सौंप दी गई।
इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले की जांच के सिलसिले में सीआईडी पहले ही विधायक नयना बनर्जी, बहारुल इस्लाम और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष को नोटिस जारी कर चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी को नोटिस
यह पूरा मामला विधानसभा में दल के नेता या विपक्ष के मुख्य चेहरे के चयन की प्रक्रिया से जुड़ा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News