Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है

01 Jun 2026

चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

मालदा। जिले के चांचल इलाके में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, सोमवार दोपहर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते सतर्कता दिखाने के कारण एक युवक की जान बच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांचल के अमलापाड़ा निवासी हृदय मंडल सोमवार को अपनी बाइक पर सवार सूरतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक के इंजन से तेज धुआं निकलता देख उन्होंने खतरे को भांप लिया। हृदय ने तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोका और नीचे उतर गए। बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अपनी बाइक को जलते हुए देख युवक सदमे में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक
प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News