Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तृणमूल पंचायत प्रधान का शव घर में फंदे से लटका मिला, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मौत से सनसनी

आत्महत्या, आर्थिक दबाव या किसी अन्य कारण से हुई मौत—इन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है

02 Jun 2026

तृणमूल पंचायत प्रधान का शव घर में फंदे से लटका मिला, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मौत से सनसनी

उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रधान का शव उनके घर से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जाहीदुल हक बैद्य के रूप में हुई है, जो यदुरहाटी उत्तर ग्राम पंचायत के प्रधान थे। मंगलवार सुबह उनके घर से शव बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जाहीदुल हक बैद्य विभिन्न विवादों और आरोपों को लेकर चर्चा में थे। क्षेत्र के लोगों ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लगातार विरोध-प्रदर्शन किया था। आरोप था कि उन्होंने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत पंचायत को मिली अत्याधुनिक बैटरी चालित कचरा संग्रहण वाहन को बेचकर धन का गबन किया।
इसी आरोप को लेकर गत 31 मई को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके घर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
बताया जाता है कि विरोध प्रदर्शन के बाद बादुड़िया थाने की पुलिस भी जांच के लिए उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय जाहीदुल हक बैद्य वहां नहीं मिले थे। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि उन पर भारी कर्ज का बोझ था, जिससे वे मानसिक दबाव में थे।
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या, आर्थिक दबाव या किसी अन्य कारण से हुई मौत—इन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल पंचायत प्रधान का शव घर में फंदे से लटका मिला
आत्महत्या, आर्थिक दबाव या किसी अन्य कारण से हुई मौत—इन सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News