Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने और नई पार्टी के गठन की अटकलों के बीच मंगलवार को तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मंगलवार को यहां मुलाकात की।
 

02 Jun 2026

भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मुलाकात

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने और नई पार्टी के गठन की अटकलों के बीच मंगलवार को तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मंगलवार को यहां मुलाकात की।

इससे पहले अन्नामलाई ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अन्नामलाई से उनकी आगे की राजनीतिक योजनाओं पर पुनर्विचार करने को भी कहा है।

सूत्रों के मुताबिक के अन्नामलाई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक उठापटक और नाराजगी की कारणों के बारे में बताया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अन्नामलाई को थोड़ा इंतजार करने को कहा है। अमित शाह से मुलाकात कर लौटे के अन्नामलाई ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि मुझे जो बताना था वो मैंने बता दिया। आप इंतजार करें अगले दो दिनों में मिलकर बात करेंगे। अन्नामलाई बुधवार को भी दिल्ली में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाते रहे हैं। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नैनार नागेन्द्रन को यह जिम्मेदारी दी गयी। उसके बाद भाजपा के एआईएडीएमके के साथ गठबंधन के फैसले से भी वे खुश नहीं थे। अन्नामलाई ने सीबीएसई के 9वीं कक्षा के लिए त्रि-भाषा नीति लागू करने खिलाफ खुल कर टिप्पणी की थी। फिलहाल वे पार्टी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच अन्नामलाई ने की अमित शाह से मु
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने और नई पार्टी के गठन की अटकलों के बीच मंगलवार को तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृहमंत्री अम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News