Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, लेकिन नहीं दिखा कुछ नया

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हालांकि जहां फिल्म के सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

02 Jun 2026

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, लेकिन नहीं दिखा कुछ नया

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हालांकि जहां फिल्म के सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर में कहानी के स्तर पर कोई खास नवीनता नजर नहीं आती और यह एक बार फिर पुराने लव ट्रायंगल फॉर्मूले पर आधारित लगती है।

ट्रेलर में शाहिद कपूर का किरदार दो लड़कियों के बीच उलझा दिखाई देता है, जबकि कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बीच भावनात्मक टकराव दिखाया गया है। हालांकि कुछ दर्शकों ने इसे ‘कॉकटेल’ की याद दिलाने वाला बताया, वहीं कई लोगों का कहना है कि सीक्वल होने के बावजूद ट्रेलर में वह ताजगी और उत्साह नहीं दिखता, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे "पुरानी कहानी का नया पैकेज" तक करार दिया।

फिल्म की भव्य लोकेशन, इटली के खूबसूरत दृश्य और स्टारकास्ट आकर्षण का केंद्र जरूर बने हैं, लेकिन ट्रेलर कहानी और किरदारों की गहराई को लेकर सवाल छोड़ जाता है। ऐसे में अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 19 जून को रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं। 'कॉकटेल' जैसी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल होने के कारण इसकी तुलना पहले भाग से होना तय माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, लेकिन नहीं दिखा कुछ नया
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हालांकि जहां फिल्म के सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News