वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
।तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक संकट और बढ़ते सत्ता संघर्ष के बीच यह फैसला बेहद अहम है। यदि निगम बोर्ड भंग होता है, तो कोलकाता नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कोलकाता नगर निगम की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। फिरहाद हकीम ने मेयर पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह निर्णय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अनुमति मिलने के बाद लिया।जानकारी के मुताबिक, निर्धारित नियमों के तहत फिरहाद हकीम अपना इस्तीफा कोलकाता नगर निगम की चेयरपर्सन माला रॉय को सौंपेंगे। सूत्रों का दावा है कि गुरुवार शाम 4:30 बजे माला रॉय आधिकारिक रूप से तृणमूल के निगम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर सकती हैं।तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक संकट और बढ़ते सत्ता संघर्ष के बीच यह फैसला बेहद अहम है। यदि निगम बोर्ड भंग होता है, तो कोलकाता नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
फिरहाद हकीम का इस्तीफा और निगम बोर्ड भंग करने की संभावित घोषणा को तृणमूल कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें गुरुवार शाम होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।