Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में एक और तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, दुष्कर्म और धमकी के आरोप में पकड़े गए

कोलकाता में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 114 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वजीत मण्डल को एक महिला द्वारा दुष्कर्म और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही हाल के दिनों में कोलकाता नगर निगम के चार पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

04 Jun 2026

कोलकाता में एक और तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, दुष्कर्म और धमकी के आरोप में पकड़े गए

कोलकाता। कोलकाता में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 114 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वजीत मण्डल को एक महिला द्वारा दुष्कर्म और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही हाल के दिनों में कोलकाता नगर निगम के चार पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 के मार्च महीने और नौ मई को पार्षद विश्वजीत मण्डल ने उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद रीजेंट पार्क थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

विश्वजीत मण्डल लंबे समय से 114 नंबर वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और वे 2010, 2015 तथा 2021 में लगातार पार्षद चुने गए थे। उनका नाम टालीगंज विधानसभा क्षेत्र से भी जुड़ा रहा है और उन्हें स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति माना जाता है।

पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नगर निगम के चार तृणमूल पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 23 मई को 123 नंबर वार्ड के पार्षद सुदीप पोल्ले को कथित वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दो जून को 36 नंबर वार्ड के सचिन सिंह और 106 नंबर वार्ड के अरिजीत दास को भी वसूली के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके अलावा 42 नंबर वार्ड के पार्षद महेश कुमार शर्मा को भी धमकी और अन्य आरोपों में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में एक और तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, दुष्कर्म और धमकी क
कोलकाता में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 114 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वजीत मण्डल को एक महिला द्वारा दुष्कर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News