Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया संन्यास

पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। गुरुवार को हुगली जिले के कोन्नगर स्थित कानाईपुर में अपने आवास पर उन्होंने कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति में वापस नहीं लौटना चाहते।

04 Jun 2026

पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया संन्यास

हुगली। पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। गुरुवार को हुगली जिले के कोन्नगर स्थित कानाईपुर में अपने आवास पर उन्होंने कहा कि अब वह सक्रिय राजनीति में वापस नहीं लौटना चाहते।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि लेखन, राजनीतिक विश्लेषण और विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने के माध्यम से वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हुगली जिले की जांगीपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले स्नेहाशीष चक्रवर्ती को भाजपा उम्मीदवार के हाथों मामूली अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही वह राजनीतिक गतिविधियों से लगभग दूर थे। यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति नहीं देखी गई। लंबे समय से उनकी राजनीतिक चुप्पी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अंततः गुरुवार को उन्होंने सार्वजनिक रूप से सक्रिय राजनीति से अलग होने के अपने निर्णय की घोषणा कर दी।

उन्होंने अपने बयान में किसी राजनीतिक विवाद या संगठनात्मक कारण का उल्लेख नहीं किया और इसे अपना व्यक्तिगत फैसला बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया स
पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। गुरुवार को हुगली जि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News