वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मीना पुरोहित बोलीं- 'पाप अपने बाप को नहीं छोड़ता'
कोलकाता। कोलकाता में महेश शर्मा की गिरफ़्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ। पाप अपने बाप को नहीं छोड़ता। जो हमें निमतला जाने की बात कहता था, आज वह खुद जेल पहुंच गया है। मीना पुरोहित ने आरोप लगाया कि जनता को धमकाने और दबाव की राजनीति करने वालों को आखिरकार अपने कर्मों का फल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और गलत काम करने वालों को जवाब देना ही पड़ता है।वहीं भाजपा नेता संतोष पाठक ने भी महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। मैं पिछले 22 वर्षों से पार्षद हूं, कोई यह नहीं कह सकता कि मैंने कभी किसी से पैसे मांगे हों। जनप्रतिनिधि का काम जनता की सेवा करना है, अवैध वसूली करना नहीं।
संतोष पाठक ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि लोगों को डराकर या दबाव बनाकर पैसा वसूलने का जरिया। उन्होंने दावा किया कि जनता सब कुछ देख रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को अंतत: कानून के दायरे में आना ही पड़ता है। महेश शर्मा की गिरफ़्तारी को लेकर भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बताते हुए कहा है कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा। वहीं मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।