Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे दीपक बर्मन, भव्य स्वागत

गत एक जून को पश्चिम के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शुक्रवार को फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। उत्तरबंगा एक्सप्रेस से जैसे ही वे धुपगुड़ी स्टेशन पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी और फालाकाटा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

05 Jun 2026

मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे दीपक बर्मन, भव्य स्वागत

अलीपुरद्वार। गत एक जून को पश्चिम के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शुक्रवार को फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। उत्तरबंगा एक्सप्रेस से जैसे ही वे धुपगुड़ी स्टेशन पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी और फालाकाटा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

स्टेशन से बाहर निकलते ही मंत्री दीपक बर्मन ने उत्तर बंगाल के साथ लंबे समय से हो रही उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,

“केंद्र और राज्य नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे अंदर खुशी के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी एहसास है। उत्तर बंगाल के साथ लंबे समय से जो उपेक्षा हुई है, उसे दूर करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे खुद को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं मानते। “मैं सिर्फ फालाकाटा या अलीपुरद्वार का मंत्री नहीं हूं, मुझे पूरे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। मेरा लक्ष्य है कि उत्तर बंगाल को राज्य के अन्य विकसित क्षेत्रों के बराबर लाया जाए और पूरे राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए।”

धुपगुड़ी स्टेशन पर उतरने के बाद मंत्री ने स्थानीय मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद धुपगुड़ी से फालाकाटा तक उन्हें खुले वाहन में ले जाया गया। इस दौरान भव्य बाइक रैली, बैंड-बाजे और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मंत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे दीपक बर्मन, भ
गत एक जून को पश्चिम के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शुक्रवार को फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। उत्तरबंगा एक्सप्रेस से जैसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News