Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती गिरफ्तार, विश्वविद्यालय की जमीन कब्जाने का आरोप

बांकुड़ा जिले के प्रभावशाली तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पुराने परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा करने और वहां निजी उपयोग के लिए निर्माण कराने का आरोप है।

05 Jun 2026

तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती गिरफ्तार, विश्वविद्यालय की जमीन कब्जाने का आरोप

बांकुड़ा। बांकुड़ा जिले के प्रभावशाली तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पुराने परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा करने और वहां निजी उपयोग के लिए निर्माण कराने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का छातना स्थित पुराना परिसर शुशुनिया स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद शंकर चक्रवर्ती ने परिसर की करीब 29 एकड़ जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया। वहां पोल्ट्री फार्म, खेती और अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

गुरुवार को आरोप लगा कि विश्वविद्यालय परिसर से सरकारी सामान ट्रक में भरकर दूसरी जगह भेजा जा रहा था। सूचना मिलने पर छातना के विधायक सत्यनारायण मुखोपाध्याय मौके पर पहुंचे। इसके बाद विश्वविद्यालय के डीन ने छातना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार रात शंकर चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध प्रवेश, विश्वासघात, चोरी, धोखाधड़ी, धमकी देकर कब्जा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

हालांकि शंकर चक्रवर्ती ने सभी आरोपों से इनकार किया है। अदालत ले जाते समय उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के तहत फंसाया गया है। स्थानीय तृणमूल नेताओं का भी दावा है कि विश्वविद्यालय की अनुमति से वहां किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता था और परिसर में उगाई गई फसल विश्वविद्यालय को ही सौंपी जाती थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती गिरफ्तार, विश्वविद्यालय की जमीन क
बांकुड़ा जिले के प्रभावशाली तृणमूल नेता शंकर चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पुराने परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News