Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खराब रोशनी में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल के पक्ष में गंभीर, बोले- नतीजा निकलने का मौका मिलना चाहिए

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें खराब रोशनी की स्थिति में टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की बात कही गई है।

05 Jun 2026

खराब रोशनी में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल के पक्ष में गंभीर, बोले- नतीजा निकलने का मौका मिलना चाहिए

न्यू चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें खराब रोशनी की स्थिति में टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की बात कही गई है।

गंभीर ने प्री मैच कॉन्फेंस में कहा कि यदि मैच का परिणाम निकालने का मौका बनता है, तो उसे हर हाल में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। यदि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी टेस्ट निर्णायक हो और खराब रोशनी के कारण पूरा मैच न खेला जा सके, तो यह टीमों के साथ अन्याय होगा।

उन्होंने कहा, “मैं इस विचार का समर्थन करता हूं। अगर दोनों टीमों के कप्तान सहमत हों और मैच का परिणाम निकल सकता हो, तो ऐसा होना चाहिए। खिलाड़ी दो साल मेहनत करते हैं और अगर खराब रोशनी की वजह से अवसर छिन जाए तो यह उचित नहीं होगा।”

भारतीय टीम हाल ही में घरेलू टेस्ट शृंखला में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से हार चुकी है। फिलहाल भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में नौ मैचों में 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है। इसके बावजूद गंभीर ने फाइनल में पहुंचने को लेकर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, “जब तक आपके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है, तब तक उम्मीद बनी रहती है। हमारे पास प्रतिभा और गुणवत्ता दोनों हैं। एक खराब शृंखला से हमारी क्षमता कम नहीं हो जाती। ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी मानता है कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत सकते हैं।”

साई सुदर्शन को और मौके देने के पक्ष में गंभीर-

अफगानिस्तान टेस्ट भले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट शृंखलाओं से पहले यह भारत के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला माना जा रहा है।

भारत को तीसरे क्रम के बल्लेबाज की तलाश है, क्योंकि शुभमन गिल के चौथे स्थान पर जाने के बाद यह स्थान खाली हुआ है। इस स्थान के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को विकल्प माना जा रहा है।

हालांकि गंभीर ने साफ किया कि साई सुदर्शन को अभी पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा, “साई ने अभी बहुत कम टेस्ट खेले हैं और उनका टेस्ट करियर इंग्लैंड जैसे कठिन हालात में शुरू हुआ। उन्होंने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए।”

देवदत्त पडिक्कल को लेकर गंभीर ने कहा कि उनका समय आने पर उन्हें भी लगातार मौके दिए जाएंगे, लेकिन फिलहाल टीम साई सुदर्शन को लंबा अवसर देना चाहती है।

उन्होंने कहा, “अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ चार-पांच टेस्ट के आधार पर आंकेंगे तो भविष्य की मजबूत टीम नहीं बना पाएंगे। साई विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खराब रोशनी में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल के पक्ष में गंभीर, बो
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News