Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

05 Jun 2026

अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

काकामिगाहारा (जापान)। भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना बेहद रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को टूट गया। महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चीन ने फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से नौशीन नाज़ ने तीसरे मिनट में और किरण एक्का ने 54वें मिनट में गोल किए। चीन के लिए ली ज़ेयान ने 24वें मिनट और झांग युजेंग ने 48वें मिनट में गोल दागे।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। तीसरे ही मिनट में कप्तान स्वीटी कुजूर के बेहतरीन पास पर नौशीन नाज़ ने घेरे के अंदर से दमदार प्रहार कर गेंद को जाल में पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अवसर बनाए, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर में चीन को 21वें मिनट में दंड कोना मिला, लेकिन भारतीय गोलरक्षक महक परिहार ने शानदार बचाव किया। हालांकि 24वें मिनट में भारतीय रक्षा पंक्ति की गलती का फायदा उठाकर ली ज़ेयान ने मैदानी गोल कर चीन को बराबरी दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में चीन ने अधिक समय तक गेंद अपने नियंत्रण में रखी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षण किया। भारत को भी लगातार दंड कोने मिले, मगर टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी।

चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में चीन ने दंड कोने पर बढ़त बनाई। शुरुआती प्रहार रोके जाने के बाद रीबाउंड पर झांग युजेंग ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।

हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और 54वें मिनट में किरण एक्का ने दंड कोने को गोल में बदलकर मुकाबला फिर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं होने पर फैसला शूटआउट से हुआ।

शूटआउट में चीन की गोलरक्षक लियू शुए ने शानदार बचाव किए और चीन ने 3-1 से जीत दर्ज की। चीन की ओर से लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने गोल किए, जबकि भारत की ओर से केवल संदीपा कुमारी ही गोल कर सकीं।

अब भारतीय टीम 6 जून को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कांस्य पदक मुकाबले में जापान और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की हारने वाली टीम से भिड़ेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल क
महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News